फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उत्तरी कमान प्रमुख ने घाटी में लिया जायजा, दुश्मनों की हरकतों को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

Mon, 01 Oct 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
GOC Northern Command - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने रविवार को घाटी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एलओसी पर सुरक्षा जांचने के साथ ही आंतरिक सुरक्षा हालात के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सतर्क रहते हुए दुश्मनों की नापाक हरकतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


उत्तरी तथा मध्य कश्मीर के सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा कर उन्होंने घुसपैठ रोकने तथा आतंकवाद निरोधक गतिविधियों को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन के दौरान एसओपी का अधिक से अधिक पालन किया जाए ताकि जान-माल का नुकसान कम से कम हो सके। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया ताकि किसी भी ऑपरेशन को प्रभावी तरीके से संपन्न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें