फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हुआ माइन ब्लास्ट, एक जवान घायल

Sun, 30 Sep 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के कृष्णा घाटी सेक्टर में रविवार को माइन ब्लास्ट की चपेट में आने से सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सेना के अस्पताल उधमपुर भेजा गया है। घायल जवान की पहचान सेना की 4 मराठा लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट के हवलदार सनधाकर रावसहाव (निवासी-महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 9.35 बजे जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात भारतीय सेना की 4 मराठा लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट के कुछ जवान अपनी अग्रिम चौकी परविंदर के पास गश्त पर थे। इस दौरान हवलदार सनधाकर रावसहाव अचानक फिसल गए। उनका पांव वहां दबे हुए माइन पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें