फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षविराम पर बनी सहमति को सेना ने बताया सकारात्मक कदम, कहा- सीमावर्ती क्षेत्रों में लौटेगी खुशहाली

Mon, 01 Mar 2021 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

संघर्षविराम पर पाकिस्तान से हुई बात को चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के जीवन में शांति लौटेगी। कुपवाड़ा और उड़ी में संघर्षविराम उल्लंघन के कारण हमारे कई नागरिक हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि घाटी में अब स्थिति काफी हद तक सामान्य है। हिंसा और पथराव की घटनाओं में कई आई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकियों की भर्ती पर उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए यह समस्या रही है। हालांकि 4-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली के बाद ऐसे प्रयासों में बड़ी वृद्धि नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और असामाजिक तत्वों ने हमेशा युवाओं को भ्रमित और उत्तेजित करने के लिए प्रचार का इस्तेमाल किया है। बीएस राजू ने कहा कि सेना, नागरिक प्रशासन और पुलिस के प्रयासों के जरिए जनता के साथ जुड़ने और अधिक विश्वास स्थापित करने में हम सक्षम हैं। यह प्रयास स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती को रोकेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें