गोलाबारी शुरू होते ही दर्जनभर स्कूलों में छुट्टियां
पुंछ में गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच जोनल शिक्षा अधिकारी मनकोट ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिए। जो बच्चे स्कूलों में पहुंच चुके थे या जो रास्ते में थे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें आसपास मौजूद लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी।
हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बांध का निर्माण कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान ने सोमवार को गोलाबारी शुरू कर दी। सोमवार सात सात बजे के बाद जैसे ही बीएसएफ ने सुरक्षा बांध का निर्माण कार्य शुरू किया उसके बाद रात सवा आठ बजे पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। इसका बीएसएफ में माकूल जवाब दिया। उधर, सुरक्षाबलों ने हीरानगर सेक्टर में आईबी से सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, ताकि कोहरे की आड़ में घुसपैठ की आशंका खत्म हो सके। उधर, रविवार को पूरी रात पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर के पानसर और सतपाल पोस्ट के बीच गोलाबारी की।