फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलांवाला सेक्टर में गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी सैनिक दो चौकियां छोड़कर भागे

Tue, 08 Sep 2020 03:03 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यौड़ियां
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी बट्टल में सोमवार को गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसकी तीन चौकियां तबाह हो गईं। पाकिस्तानी सैनिक दो चौकियों को छोड़कर भाग गए। देर शाम तक सैनिक इन चौकियों पर लौटकर नहीं आए थे। 

विज्ञापन


केरी बट्टल में सोमवार की शाम लगभग 4 बजे पाकि स्तान ने सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इस दौरान गांव बट्टल के इर्द-गिर्द भी गोले गिरे। गांव के लोग गोलाबारी के डर से घरों में दुबक गए। क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान क्षेत्र में धुएं का गुबार भी उठता दिखाई दिया। शाम साढ़े छह बजे के करीब गोलाबारी शांत हुई। वहीं एक जवान के घायल होने की सूचना है।

हालांकि, सेना ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में हेलीकॉप्टर उतरते देखा गया है। इससे यह अंदेशा है कि कोई जवान घायल हुआ है जिसे एयरलिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इस दौरान आतंकियों को धकेलने के लिए कवर फायर किया जाता है। राजोरी, पुंछ से लेकर कश्मीर तक पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी की आड़ में ऐसी साजिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें