सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया था। सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे थे। पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 4 अगस्त को 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं थी। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था।
ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही थी।