चार दिन की विदेश यात्रा से भारत लौटे एयरफोर्स चीफ अरूप राहा मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान एयरफोर्स प्रमुख राहा श्रीनगर में एयरफोर्स की ओर से चलाए जा रहे बचाव अभियान का जायजा लिया।
वायुसेना कर्मियों के बाढ़ के दौरान किए गए बेहतरीन काम को एयरफोर्स चीफ ने सराहा। उल्लेखनीय है कि एयरफोर्स की ओर से बाढ़ पीड़ित रियासत में बचाव अभियान में 80 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकाप्टर लगाए गए हैं।
बचाव अभियान के दौरान एयरफोर्स की ओर से 2527 उड़ानें भरीं गईं हैं और इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट करने के साथ ही 3673 टन राहत सामग्री भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई गई है।
इससे पहले सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग भी बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए श्रीनगर का दौरा कर चुके हैं।