लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा है कि कॉमनवेल्थ संसदीय एसोसिएशन (सीपीए) की बैठक में अगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर को नहीं बुलाया गया तो भारत इस बैठक का बहिष्कार करेगा।
ये बैठक 30 सितंबर से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होनी है और इसमें सुमित्रा महाजन समेत भारतीय राज्यों की विधानसभा के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताते हुए इसकी विधानसभा के अध्यक्ष को बैठक में शामिल होने का न्यौता नहीं दिया है।