फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम दौरे से पहले भारत-पाक करेगा फ्लैग मीटिंग

Wed, 04 Nov 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर को ध्यान में रखते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीएम दौरे के दौरान कठुआ और सांबा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन इसके आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अकसर सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों के हमले होते रहे हैं। पीएम सात नवंबर को बगलिहार हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


उच्च पुलिस अधिकारी के अनुसार सांबा और कठुआ क्षेत्र में सीमावर्ती इलाकों के थानों को रात की गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने को कहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से आईबी पर शांति कायम है।

एक दिन पहले ही सांबा सेक्टर में बीएसएफ और पाक रेंजरों की बैठक हुई है, जिसमें दोनों ओर से सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें