फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सैनिकों की शहादत से लद्दाखियों में आक्रोश, लोग बोले- अब बर्दाश्त नहीं हो रहा

Tue, 16 Jun 2020 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले 43 दिन से एलएसी पर तनाव और फिर सैनिकों की शहादत पर लद्दाखियों में आक्रोश है। लोगों और प्रतिनिधियों का कहना है कि चीन भरोसे के लायक नहीं है, ये बात सभी जानते हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सज्जाद हुसैन ने कहा कि लद्दाखियों का मनोबल कभी नहीं गिरता। यहां के बाशिंदे चीन और पाकिस्तान से युद्ध देख चुके हैं। बॉर्डर पर तनाव की स्थिति में पूरा देश साथ खड़ा है। 

एलएसी से सटे चुशुल क्षेत्र से लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के सदस्य कोनचोक स्टेन्ज़िन ने कहा कि पिछले एक माह से दो दर्जन से ज्यादा अग्रिम इलाकों के गांव का संपर्क कटा हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन को लेकर भारत की ओर से कारगर कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ेंः चीन का धोखा और 1962 की गवाह गलवां, इस घाटी की खोज से लेकर ड्रैगन की हरकत तक सब कुछ जानिए

विज्ञापन

सैनिकों की शहादत से लद्दाख में आक्रोश की लहर

अंजुमन इमामिया लेह के अध्यक्ष अशरफ अली बारचा ने कहा कि एलएसी पर हमारे सैनिकों की शहादत से पूरे लद्दाख में आक्रोश की लहर है। चीन की हरकतों को दशकों से बर्दाश्त किया जा रहा है। एलएसी पर ऐसे हालात दशकों बाद बने हैं। चीन को इससे ज्यादा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें