फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: भारत-चीन सीमा पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की ITBP जवानों से मुलाकात

Thu, 13 Jul 2023 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख दौरे के दौरान भारत-चीन सीमा के पास चुमुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मिलकर उनके हालचाल जाने और इलाके के बारे में जानकारी ली। लेह से 211 किमी दूर करजोक पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने आईटीबीपी कर्मियों के साथ मुलाकात भी की।
विज्ञापन
जवानों से मिले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार रात लेह में भारत-चीन सीमा पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे आईटीबीपी जवानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा यह सरकार भारत को और भी मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। बहुत सी बातें जोर से नहीं कही जा सकतीं, लेकिन भावनाओं और निर्णयों के माध्यम से समझी जा सकती हैं, जैसे कि क्या निर्णय लिए गए हैं।

विज्ञापन


अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के आखिरी दिन बुधवार को लेह से 211 किमी दूर करजोक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईटीबीपी कर्मियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने भारत-चीन सीमा के पास चुमुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के मिलकर हाल जाने।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लद्दाख के लोगों को बाहरी शक्तियों से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों के तीनों अंगों को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। रक्षा उपकरण निर्माण पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले देश आयात पर निर्भर था, लेकिन आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में 400 से अधिक वस्तुओं का निर्माण देश में किया जा रहा है।

पिछले वर्ष 1 लाख करोड़ के रक्षा उपकरणों का निर्माण और 16,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। रक्षा उपकरण निर्माण में नवीनतम तकनीकों के उपयोग ने विदेशी कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का विकास प्राथमिकता है और सरकार इस क्षेत्र में समृद्धि के नए युग की शुरुआत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें