फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी मेहमानों की सेहत पर भारत की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पोलियो की मौजूदगी को देखते हुए रियासत में सीमा पार से आने वाले मेहमानों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य महकमे की ओर से चक्का दा बाग (पुंछ) और कमान पोस्ट, उड़ी (बारामुला) को अलर्ट पर रखा गया है। यहां सीमा पार से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसमें बच्चों के साथ बड़े आते और जाते हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी देश से आने वाले नागरिकों को नियमित पल्स पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाए जा रहे हैं। पाक के अलावा अफगानिस्तान, नाइजेरिया, सुमालिया, कीनिया, सीरिया और इथोपिया में अभी भी पोलियो वायरस पनप रहा है। रियासत में नए साल में 18 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में 19 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

चक्का दा बाग (पुंछ) और कमान पोस्ट, उड़ी (बारामुला) केंद्र  को वर्ष 2011 में शुरू किया गया था, लेकिन बीच में पड़ोसी मुल्क सहित अन्य दूसरे देशों में पोलियो के मामले मिलने से देश में आने वाले दूसरे मुल्कों के नागरिकों की सेहत पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

41 नए पल्स पोलियो के मामले सामने आए थे

पाकिस्तान में अभी भी पोलियो होने से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। नए साल 2015 में 18 जनवरी और 22 फरवरी को दो चरण में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसमें ईंट भट्ठों, झुग्गी झोपड़ी, विस्थापित गुज्जर बक्करवालों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे बसे श्रमिकों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

रियासत में अब तक आए अधिकांश पोलियो के मामले दूसरे राज्यों से यहां तक पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में देश भर में 41 नए पल्स पोलियो के मामले सामने आए थे। इनमें जम्मू का एक मामला भी शामिल था, लेकिन यह मामला बाहरी राज्य से यहां तक पहुंचा था।

बाजीगर बस्ती में एक खानाबदोश परिवार से संबंधित बच्चे में पोलियो की शिकायत पाई गई थी। वर्ष 2002 से लेकर 2010 तक राज्य में सिर्फ तीन ही पल्स पोलियो के मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले बाहरी राज्यों से यहां तक पहुंचे थे। इनमें स्थानीय कोई मामला नहीं था। पिछले करीब चार साल से रियासत में कोई पल्स पोलियो का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दोगुनी वैक्सीन दी गई

कश्मीर में बाढ़ के कारण इमरजेंसी वैक्सीन में बच्चों के साथ किशोरों को दोगुनी पल्स पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाए गए। परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज के अनुसार कश्मीर के विभिन्न जिलों में सितंबर से अक्तूबर के शुरू तक 947979 बच्चों और किशोरों को पोलियो निरोधक ड्राप्स के साथ खसरा की वैक्सीन और विटामिन ए दी गई।

जिन क्षेत्रों में पानी भरा था वहां 6 माह से 15 साल तक और जहां ऐसा नहीं था वहां 6 माह से पांच साल के बच्चे कवर किए गए। इसमें 900307 खसरे की वैक्सीन, 484364 पोलियो की वैक्सीन और 567748 डोज विटामिन ए दी गई। इसमें पोलियो के साथ विटामिन ए की डोज साथ दी गई।

कश्मीर में श्रीनगर जिले के अलावा अनंतनाग, पुलवामा, बांडीपोरा, बारामुला, कुलगाम, गांदरबल, कुपवाड़ा, बडगाम, शोपिया जिले के साथ जम्मू संभाग में सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी कवर किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें