फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा कश्मीर हिंसा से चुनौतीपूर्ण

Thu, 04 Aug 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में चल रही हिंसा ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पुलिस भी इसे लेकर सतर्क होकर सुरक्षा बंदोबस्त में लग गई है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी आईटीबीपी की कुछ कंपनियां सुरक्षा के लिए आएंगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों को संपर्क में लेकर सुरक्षा पुख्ता करने की योजना बनाई है। पुलिस का मानना है कि लोगों को संपर्क में लेकर सुरक्षा ज्यादा पुख्ता की जा सकती है।
विज्ञापन


एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि पिछले एक महीने के भीतर करीब पांच बार शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध लोगों और संदिग्धों वस्तु दिखने की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। इसके बाद पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाए। ऐसे ही लोगों को चाहिए कि वह अपने आसपास पूरी नजर रखें और पुलिस के 100 नंबर पर डॉयल कर तुरंत सूचित करें। 

सभी क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। यदि ऐसी कोई भी जानकारी पहुंचती है तो उस पर पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। इस बार कश्मीर हिंसा की वजह से सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए स्थानीय लोगों और सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बढ़ाकर रणनीति बनाई गई है। आईटीबीपी के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, एसओजी आदि मिलकर काम करेंगी। 
विज्ञापन


सरहद पर भी पैनी नजर
बार्डर के उस पार लगातार दिख रही हलचल को लेकर सरहद पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। बीएसएफ और सेना ने गश्त बढ़ा दी है। जवानों को अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। खासकर घुसपैठ के इनपुट को लेकर अधिकारियों को सक्रिय होकर काम करने के लिए कहा गया है, ताकि वे जवानों को हर समय सतर्क कर सकें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें