फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों पर अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जिले की रणबीर नहर से निकलती छोटी नहरों पर अतिक्रमण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे किसान परेशान हैं। मिश्रीवाली से पंडोरियां के लिए निकाली गई नहर, बाबा तालाब से जसवां की नहर, नागबनी से परवाह के लिए निकाली गई नहर, मुट्ठी से सरोड़ा, अपर बरनाईं से अकलपुर की नहर और पलौड़ा से निकलती आनंदनगर, लल्याल से गजनसू सहित अन्य नहरों पर अतिक्रमण के कारण इनका दायरा कम होता जा रहा है, जिससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों का कहना है कि नहरी पानी न मिलने से उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। कई बारी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। किसानों के अनुसार नहरों की सही तरीके से सफाई भी नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

--------
किसानों ने प्रशासन समस्या का
समाधान करने की मांग की
मढ़ के किसान घसीटा राम, तरसेम लाल शिंदा, चौहाना चक से प्रदीप चौहान, संग्रामपुर से दीपक पांडे, अश्वनी शर्मा, अशोक शर्मा, गंगोचक से संदीप चौधरी आदि ने बताया कि कई लोगों ने नहरों पर कब्जा कर कई प्रकार के ढांचे तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से आज तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। आरोप है कि समय पर सफाई भी नहीं करवाई जाती है। इसके साथ ही अतिक्रमण के कारण नहरों से मलबा निकालने में भी दिक्कत आती है, किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करें। नहरों से मलबा निकालकर इन्हें चौड़ा किया जाए।
-----
किन क्षेत्रों में अतिक्रमण हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सफाई के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है, जिससे काम प्रभावित होता है। इससे पहले करवाए गए नहरों की सफाई संबंधित करवाए गए कार्यों की लंबित राशि ठेकेदारों को दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेश मनचंदा, चीफ इंजीनियर, सिंचाई विभाग, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें