सैन्य छावनियां के नजदीक रिहायशी मकान सेना के रडार पर हैं। लोगों को कहा गया है कि किसी को किराए पर मकान देने से पहले उसका ब्योरा लें और पुलिस को सूचना दें।
पश्चिमी कमान के जीओसी इनसी मेजर जनरल केजे सिंह का भी मानना है कई बार ओवर ग्राउंड वर्कर सैन्य शिविरों के आसपास ठहरने लगते हैं। वे रैकी कर छावनी की भौगोलिक जानकारी हासिल करते हैं।
इसीलिए सेना ने सैन्य छावनियों के पास के रिहायशी इलाके के लोगों के सहयोग मांगा है। उन लोगों को कहा गया है कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति को घर में नहीं ठहराएं या किराए के मकान नहीं दे, जो अंजान हों।
सेना भी इन क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रही है। पठानकोट से लेकर अखनूर, नगरोटा आदि क्षेत्रों में सेना की गश्त बढ़ाई गई है। ओवर ग्राउंड वर्करों को लेकर भी सेना विशेष चौकसी बरत रही है।