फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विद्युत परियोजनाएं जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली मांग की आपूर्ति को पूरा करने के लिए ग्लैडनी ग्रिड स्टेशन जम्मू का विस्तार किया गया है। इस इलेक्ट्रिक पावर गेटवे में करीब 14 वर्ष बाद 400 एमवीए, 220/132 केवी पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृदि करके 660 एमवीए की क्षमता की गई है। इससे विद्युत वितरण के सुचारू होने से आपूर्ति का विस्तार होगा।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को 660 एमवीए की क्षमता वाली 64.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 6 विद्युत अवसंचरना परियोजनाओं को लोगों को समर्पित किया।इसके अलावा 50 एमवीए, 132/33 केवी पावर ट्रांसफार्मर, ग्लैडनी कनाल, बाडी ब्राह्मणा-1, ज्यौड़ियां व अखनूर ग्रिड स्टेशन का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

220 केवी स्तर पर 400 एमवीए बिजली ट्रांसफार्मर की स्थापना के अलावा जम्मू शहर के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में विभाग ने एक ही ग्रिड स्टेशन पर 132 केवी स्तर पर 50 एमवीए बिजली ट्रांसफार्मर की स्थापना के माध्यम से अतिरिक्त क्षमता बनाई है। 50 एमवीए क्षमता में ज्यौड़ियां, अखनूर और नहर के तीन नए बिजली ट्रांसफार्मर को जोड़ने से जम्मू क्षेत्र के ग्रामीणसीमा क्षेत्रों मेंपर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उपराज्यपाल ने कहा कि नई परियोजनाओं के पूरा होने से जम्मू की 6 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। ग्लैडनी और कनाल स्टेशन पर अतिरिक्त क्षमता वुृदि से जम्मू शहर के कई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बिजली सुनिश्चित होगी। इसके साथ जम्मू संभाग में अन्य परियोजनाएं भी ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में वृदि करेंगी। मौजूदा उद्योगों को पर्याप्त बिजली प्रदान करने, निरंतर आर्थिक गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए 16 नए सब स्टेशन बनाए गए हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रांसमेशन क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर 2540 एमवीए की क्षमता बढ़ाई गई है और वितरण क्षेत्र में 2260 एमवीए क्षमता हासिल की गई है। बताया गया कि पिछले साल दिसंबर 2021 तक यूटी प्रशासन 231.5 एमवीए तक कीक्षमता हासिल करने में सक्षम था, लेकिन पिछले तीन महीनों में इसे बढ़ाकर 601.5 एमवीए कर दिया गया है। इस दौरान मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता, बिजली विकास विभाग के प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें