रियासी। ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना लोगों की मदद के लिए भी हर दम प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिले में माहौर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर बेरोजगार युवाओं को मोबाइल की मरम्मत करने में पारंगत किया है।
पंद्रह दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में माहौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षित रिपेयरकर्ता से मोबाइल को ठीक करने की जानकारी दी गई। सैन्य अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थानीय निजी कार्य काफी कम है। युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानने का मौका नहीं मिलता है। सेना की तरफ से उनको मोबाइल रिपेयर करना सिखाया गया है। इस के बाद वह कहीं पर भी काम शुरू कर रोजगार कमा सकते हैं। प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं ने सेना के इस कार्य के लिए आभार जताया है। वहीं, आने वाले दिनों में इस प्रकार के अन्य प्रशिक्षण शिविर को लगाने की मांग उठाई है।