फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के विकेट गिरने की आवाज मुझे थी सबसे ज्यादा पसंद: ब्रेट ली

Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते ब्रेट ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विकेट जब गिरता था तो उससे पैदा होने वाली आवाज मेरी मनपसंद आवाज थी। यह कहना है आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का। वह काकलियर ग्लोबल हियरिंग अंबेसडर के तौर पर गुरूवार को श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में काकलियर (मूक बधिर) इंप्लांट के प्रमोशन के लिए आए थे। वहां उन्हें डोगरा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


मंदिरों के शहर जम्मू पहली बार आए ब्रेट ली यहां की आबोहवा से प्रभावित दिखे और कहा कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिला तो वह जम्मू के मंदिरों में दर्शन करने जरूर आएंगे। 

ब्रेट ली ने बताया कि एक हादसे में उनके बेटे की सुनने की क्षमता खत्म हो गई थी, तब काकलियर इंप्लांट तकनीक से उसे नया जीवन मिला और उसी दिन से वह दुनियाभर में लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में प्रसव के बाद से ही नवजात की स्क्रीनिंग करके उसके कानों की सुनने की क्षमता का पता लगाया जाता है। 
विज्ञापन


इस प्रकार प्रभावित बच्चों की शिनाख्त कर उन्हें शुरू से ही आधुनिक चिकित्सा से ठीक किया जाता है। ऐसी चिकित्सा सुविधा भारत में भी शुरू होनी चाहिए। विश्व स्तर पर जागरूकता को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान ब्रेट ली ने काकलियर इंप्लांट करवाने वाले कुछ बच्चों को बैट और बॉल पर आटोग्राफ देकर उन्हें सम्मानित किया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें