शोपियां में सुरक्षा बलों को मिला आतंकी ठिकाना
- फोटो : ani
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के दच्छू जैनापोरा में लश्कर आतंकियों का ठिकाना रविवार को ध्वस्त किया गया। गांव के सेब के बगीचे में लश्कर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान ढालनुमा आतंकी ठिकाने का पता चला।
यहां से दो यूबीजीएल ग्रेनेड, तीन चीनी ग्रेनेड, एक एके 47 मैगजीन व 20 गोलियां, एक रेडियो सेट, खाने-पीने की सामग्री, आतंकी संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गईं। पुलिस ने इस सामान को सुरक्षित रख कर मामले की जांच शुरू कर दी है।