फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी की स्थिति में देखने को मिल रहा सुधार : डीजी आरआर भटनागर

Thu, 23 Nov 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीजी ने दक्षिणी कश्मीर का दौरा कर वहां तैनात जवानों और अधिकारियों बातचीत से की। इस दौरान उन्होंने अच्छे तालमेल के साथ अंजाम दिए गए ऑपरेशन के लिए उन्हें बधाई भी दी। डीजी ने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों की घाटी में स्थिति काफी मजबूत है और स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा कि इस वर्ष अभी तक करीब 195 मारे जा चुके हैं। इन मारे गए आतंकियों में जीईएम, लश्कर और हिज्ब के कमांडर शामिल हैं। आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। सभी सुरक्षा एजेंसियों का तालमेल अच्छा है।
डीजी ने कहा कि जो भी कानून व्यवस्था की स्थिति है उसमें भी सुधार आया है। जो फोर्स पत्थरबाजी आदि को देखती है उन्हें महारत हासिल हुई है और सफलता भी मिली है। इसके अलावा उनको प्रोटेक्टिव गियर भी दिए गए हैं जिसके कारण कम चोटें लग रही हैं।
विज्ञापन

जवानों द्वारा भी संयम बरता जा रहा है। नॉन-लीथल हथियार इस्तेमाल में लाये जा रहे हैं। संगठित तरीके से कानून व्यवस्था को बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का काफी अच्छा तालमेल है, जिसके नतीजे अच्छे मिल रहे हैं।
आतंकियों द्वारा सरेंडर किये जाने और परिवारों द्वारा अपील की जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डीजी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने पहले से ही इसमें अपनी स्थिति स्पष्ट की है। भी मुख्यधारा में लौटना चाहता है उसके लिए द्वार खुले हैं और जो कोई भी बंदूक उठाएगा उसके खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें