फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर

Fri, 25 Mar 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • जन्नत में पीक सीजन के लिए रिकार्ड बुकिंग
  • 2400 से अधिक होटलों में तीन महीने की एडवांस बुकिंग
  • 500 से ज्यादा हाउस बोट भी बुक हुईं 
  • होटल संचालकों के चेहरे ख‌िले
विज्ञापन
डल झील - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि कश्मीर के होटलों में गर्मियों के सीजन को लेकर हुई एडवांस बुकिंग पर नजर डाली जाए, तो साफ जाहिर होता है कि इस साल कश्मीर आने वाले पर्यटकों का एक नया रिकार्ड कायम होगा। पिछले साल इन दिनों में पर्यटकों की राह देखने वाले होटलों और हाउस बोट में बुकिंग हाउसफुल है। इस साल पहले तीन महीने में कश्मीर में रिकार्ड पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल पर्यटकों का कश्मीर में जमावड़ा लगेगा। 
विज्ञापन


कश्मीर होटल एसोसिएशन के प्रधान शौकत चौधरी का कहना है कि कश्मीर संभाग में श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग पर्यटन स्थलों पर तीन हजार के करीब होटल हैं। इनमें अगले तीन महीने के लिए 85 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

यानी अप्रैल, मई और जून महीने के लिए कश्मीर के 2400 से अधिक होटल बुक हो चुके हैं। पिछले साल इन तीन महीनों की एडवांस बुकिंग 15 फीसदी भी नहीं थी। वहीं कश्मीर हाउस बोट एसोसिएशन के प्रधान यूसुफ छापरी ने बताया कि श्रीनगर में 900 के करीब हाउसबोट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीन महीने में दो लाख पर्यटक पहुंचे

कश्मीर में बर्फ से ढके पहाड़
इनमें से 500 से अधिक हाउसबोट बुक हो चुकी हैं। छापरी का कहना है कि एक समय 3500 से अधिक हाउसबोट थीं, लेकिन लकड़ी पर रियायतें नहीं मिलने और अन्य वित्तीय सहायता न मिलने की वजह से कई लोगों की हाउसबोट बंद हो गईं।

कश्मीर पर्यटन विभाग के उप निदेशक जाहूर अहमद का कहना है कि इस साल पहले तीन महीने में सवा दो लाख पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले वर्ष पहले तीन महीने में 84 हजार पर्यटक पहुंचे थे। पर्यटकों का रिस्पांस अच्छा है, उम्मीद है कि इस साल रिकार्ड पर्यटक पहुंचेंगे। विभाग कई योजनाएं बना रहा है। देश में जगह-जगह रोड शो किए गए हैं, इसका असर पीक सीजन पर दिखेगा। 

मौसम पर निर्भर 
होटलों और हाउसबोट में एडवांस बुकिंग तो है, लेकिन यह पूरी तरह से कश्मीर के मौसम पर निर्भर करेगा। खराब मौसम से कश्मीर जाने वाले रास्ते बंद हो जाते हैं, हवाई सेवाएं प्रभावित होती हैं और कश्मीर में बाढ़ आने के बाद से एक डर बन गया है। कश्मीर में बारिश की वजह से लोग अपनी बुकिंग तक कैंसल करवा लेते हैं। दोनों एसोसिएशन के लोगों का कहना है कि पिछले साल भी बुकिंग थी, लेकिन बार-बार बारिश की वजह से बुकिंग रद्द हो गईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें