फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक प्राधिकरणों को सरकार का आदेश, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी की करें तैनाती

Thu, 14 May 2020 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रदेश के सभी लोक प्राधिकरणों को आदेश दिया है कि विभागों के सभी कार्यलयों में जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी की तैनाती की जाए। आलाधिकारियों को वेबसाइट पर इनकी पूरी जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। यह तैनाती सूचना के अधिकारी अधिनियम 2005 के तहत होगी।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते आम लोगों के लिए वैसे ही नागरिक सचिवालय से लेकर अन्य सरकारी विभागों तक पहुंच न के बराबर रह गई है।

आरटीआई कार्यकर्ता बलविंद्र सिंह के अनुसार कोई भी सरकारी विभाग आरटीआई का जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे लग रहा है कि आरटीआई पर भी लॉकडाउन लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने कई जानकारियां कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले से मांगी थीं इनका जवाब अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन


वहीं आरटीआई कार्यकर्ता नवीन जैन के अनुसार सामान्य प्रशासनिक विभाग, राजभवन आसैर वित्त विभाग के समक्ष आरटीआई के माध्यम से कई जानकारियां मांगी गई थीं लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला है।

केंद्रीय सूचना के अधिकार को यहां पर लागू तो कर दिया गया है लेकिन कहीं भी इसका असर सरकारी विभागों में अब तक देखने को नहीं मिला है। ऐसे में सरकार की मनमानी को रोकने के लिए आरटीआई ही एक मात्र विकल्प रहती है। उधर, जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा आज यानी कि गुरुवार को जारी किए गए आदेश के बाद लोगों को उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें