समाज सेवक सनी महाजन ने बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े लोगों में मास्क वितरित किए
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा।
कोरोना वायरस के चलते हुए समाज सेवक सनी महाजन ने उपजिला आरएस पुरा के बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े लोगों में निशुल्क मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे समाजिक दूरियां का विशेष पालन करें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बार-बार अपने हाथ साबुन या सैनिटाइजर करें। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी से तभी अपने और अपने परिवार का बचाव किया जा सकता है। अगर हम सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें।