फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बच्चों ने खोली आरसी कार, फिर खुद जोड़कर समझी इंजीनियरिंग की दुनिया

विज्ञापन
आरसी कार के साथ प्रयोग कर बुनियादी तकनीक समझते छात्र     स्रोत -आईआईटी 
विज्ञापन
जम्मू। इंजीनियरिंग सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि यह नई चीजें समझने, बनाने और प्रयोग करने की सोच भी विकसित करती है। कुछ ऐसा ही अनुभव केसी इंटरनेशनल स्कूल उदयवाला के छात्रों को आईआईटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान मिला।
विज्ञापन


इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर ने छात्रों के लिए सीड प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें 31 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर पर इंजीनियरिंग, डिजाइन और नई तकनीक से जोड़ना था। छात्रों को आरसी (रेडियो-नियंत्रित) कार के जरिये इंजीनियरिंग की बुनियादी बातें समझाई गईं। उन्हें व्हील, चेसिस, मोटर, बैटरी, ब्लूटूथ मॉड्यूल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली रोचक तरीके से बताई गई। कार्यक्रम की सबसे खास बात एक गतिविधि रही। छात्रों ने पहले आरसी कार को करीब से समझा और फिर खोलकर दोबारा जोड़ा। इस प्रक्रिया से बच्चों को मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिला।

सत्र के दौरान छात्रों को पहिये के विकास का सफर भी बताया गया। उन्हें समझाया गया कि मिट्टी के बर्तन बनाने से लेकर पहिये का इस्तेमाल रथ, साइकिल, कार, ट्रेन और आधुनिक तेज रफ्तार परिवहन तक कैसे पहुंचा। अंत में छात्रों को प्रमाण पत्र और बैज वितरित किए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह छात्रों को बैज देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें