भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के मौजूदा एवं पूर्व छात्रों की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर दिल्ली से जम्मू संभाग के चौकी चौरा तहसील में पहुंची। छात्रों की टीम ने बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए तहसील के गार, मजूर और अन्य गांवों में जाकर 400 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने में अहम योगदान दिया।
एसडीएम जगदीश सिंह के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने कई गांवों का दौरा कर जरूरतमंद लोगों को राहत का सामान बांटा गया। छात्रों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के पीड़ितों के लिए संस्थान के अलग-अलग सेंटरों से राहत का सामान जुटाया था। राहत सामग्री में बोतल बंद पेयजल, सेनेटरी नैपकिन, चावल, दाल, बिस्कुट, कंबल, दवाएं, प्राथमिक उपचार के उपकरण, कपड़े और बर्तन सहित अन्य सामान जुटाए थे।
राहत कार्य के अभियान में भारतीय जनसंचार संस्थान अलुमनाई एसोसिएशन की पूर्व छात्रा अर्चना कुमारी, राहुल यादव, आकाश, अवंतिका गुप्ता, दीक्षा, सुप्रिया बत्रा और इफको जम्मू ब्रांच के मैनेजर निर्मल सिंह मौजूद रहे। इस अभियान में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने भी अहम भमिका निभाई।