फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भी स्थापित होगा IIMC का स्थाई कैंपस

Sat, 18 Feb 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दिल्ली स्थित IIMC का मुख्य परिसर - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) रीजनल केंद्र के जम्मू में स्थायी कैंपस को स्थापित करने की कवायद तेज की गई है। इसके लिए आईआईएमसी, सूचना व प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरटेकिंग) हुआ है।
विज्ञापन


आईआईएमसी का मुख्य कैंपस 122 कनाल की जमीन पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 124.46 करोड़ रुपया मुहैया करवाया जाएगा। शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव डा. असगर हसन सामून ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आईआईएमसी की कामकाज की समीक्षा की।

एमओयू के दौरान निदेशक जनरल आईआईएमसी केजी सुरेश, एडवाइजर कंस्ट्रक्शन आईआईएमसी एमआईएंडबी आरएन राय, डिप्टी रजिस्ट्रार आईआईएमसी एमआईएंडबी, पीवेके राय और स्पेशल आफिसर आईआईएमसी जम्मू एम खजूरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10-15 फीसदी सीटों में राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान

दिल्ली स्थित IIMC का मुख्य परिसर - फोटो : फाइल फोटो
निदेशक जनरल ने बताया कि आईआईएमसी के ओवरआल गतिविधियों के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इसमें 10-15 फीसदी सीटों में राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा जाएगा। डा. सामून ने भरोसा दिलाया कि आईआईएमसी को विकसित करने के लिए विभाग की ओर से पूरा योगदान दिया जा रहा है।

इसमें मुख्य कैंपस के लिए सड़क संपर्क, पानी, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जाएगा। इस दौरान आईआईएमसी मंत्रालय की ओर से द कम्युनिकेशन पर प्रतिष्ठित जनरल को जारी किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें