फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी कश्मीर ने की बैठक, आतंकियों के समपर्ण और ऑपरेशन पर दिए ये निर्देश

Fri, 12 Feb 2021 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी कश्मीर ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईजी कश्मीर जोन विजय कुमार ने शुक्रवार को कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन, घाटी की सुरक्षा व्यवस्था, शांति बहाली, आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाए जाने वाले ऑपरेशन और स्थानीय आतंकियों के समपर्ण कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों द्वारा आईजीपी कश्मीर को घाटी में शांतिपूर्ण माहौल और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा अपनाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए शुरू किए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी गई। गर्मियों के मौसम के लिए विशेष रूप से कश्मीर घाटी में पर्यटकों की संभावित संख्या और सुरक्षा उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए आईजी कश्मीर ने घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के अलावा कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आतंकी अटैकर बाबा की पत्नी गिरफ्तार, गुमराह करने के लिए बोली- मैं तो उसकी गर्लफ्रेंड हूं, फिर    

उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने और घाटी में शांति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच तालमेल के चलते सफल आतंकवाद-रोधी अभियानों के संचालन की सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि घाटी में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के प्रयास और समन्वय जारी रहना चाहिए।

विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण माहौल खराब न कर पाएं- आईजी

पर्यटन के मौसम के मद्देनजर सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस स्थिति को अत्यंत सावधानी के साथ संभालें। जिससे कि राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्व मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल खराब न कर पाएं।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय आतंकवादियों के आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करने के लिए सभी सक्रिय कदम उठाने के भी कहा। 

बैठक में पुलिस और सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आईजी सीआरपीएफ श्रीनगर चारू सिन्हा, आईजी दीपक रतन, डीआईजी बीएसएफ, जीआईजी सीआरपीएफ दक्षिणी श्रीनगर, जीआईजी सीआरपीएफ उत्तरी श्रीनगर, जीआईजी एसएसबी स्पेशल ऑपरेशंस, एसएसपी श्रीनगर सहित कश्मीर क्षेत्र के सभी जिला एसएसपी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें