वहीं भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सांबा जिले के सहायक भविष्य निधि आयुक्त जहूर अहमद को जम्मू के मंडलायुक्त कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। जहूर पर पीएफ का पैसा निकालने वाले श्रमिकों से रिश्वत लेने का आरोप है। कई कंपनियों ने क्राइम ब्रांच को इसकी शिकायत फरवरी 2020 में दायर करवाई थी।
आरोप है कि विभाग की तरफ से पीएफ पोर्टल बंद करने के बाद भी गैर कानूनी ढंग से पैसा निकाला गया। इसके बाद जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया। मामले की जांच अभी भी जारी है। जहूर की जगह कठुआ के पीएफ अधिकारी को सांबा का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि जहूर अहमद पिछले चार-पांच साल से एक ही पद पर तैनात हैं।