फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में बहुमत मिला तो डॉ. मुखर्जी का सपना होगा साकार: महेश गिरी 

Sun, 07 Jul 2019 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
महेश गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान का विधिवत आगाज करने पहुंचे राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद महेश गिरी ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला तो डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक विधान, एक निशान का सपना साकार हो जाएगा। 

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्र्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महेश गिरी ने कहा कि 1980 के दशक में भाजपा के केवल दो सांसद हुआ करते थे और संसद में सत्ताधारी दल के सांसद मजाक उड़ाया करते थे कि अब दो हमारे दो। 

उन्होंने कहा भाजपा ने अपनी विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ाया और अब समय ऐसा है कि जो मजाक उड़ाते थे उनका खुद मजाक बन चुका है। भाजपा लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल कर केंद्र में सत्ता हासिल कर चुकी है। 
विज्ञापन


गिरी ने कहा विश्व में 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इस बार सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। कम से कम बीस फीसदी बढ़ोतरी तय है। उन्होंने कहा कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। इस्तीफे ही इस्तीफे हो रहे हैं। 

ऐसे में 18 साल के हुए युवाओं को तो पार्टी में शामिल करने की प्राथमिकता है ही भाजपा को वोट देने वालों को भी पार्टी का सदस्य बनाना है। गिरी ने कहा कठुआ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मौजूद रहना उनके लिए अभूतपूर्व क्षण रहे। 

विज्ञापन

खुलकर मतदान हुआ तो वंशवादी दलों का सफाया तय: डॉ. जितेंद्र 

केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में विधानसभा चुनाव में खुलकर मतदान हुआ तो वंशवादी दलों का सफाया तय है। आठ फीसदी वोट हासिल करने वाले कश्मीर के सांसद व विधायक माहौल बदलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ इतिहास ने न्याय नहीं किया है।

जनसंघ के संस्थापक डा. मुखर्जी को रियासत में 44 दिन का अवैध रूप से हिरासत में रखा जाना और उनकी हिरासत में ही मौत होना षड््यंत्र था या कुछ और, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा जब कुछ साल पहले सदस्यता अभियान प्रदेश में चलाती थी तो रिटायर हुए अधिकारियों से संपर्र्क किया जाता था लेकिन वह टालमटोल कर नेकां या कांग्रेस में शामिल हो जाते थे।

ब वक्त बदल चुका है। सदस्यता बढ़ाने के लिए अनुकूल समय है। आलम तो यह है कि अब आलोचक भी भाजपा में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को अगले पड़ाव तक पहुंचाए जाए।

विस चुनाव जीत अपने बलबूते सरकार बनाएगी भाजपा: रैना
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि रियासत में 17 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य में प्रदेश भाजपा हासिल कर विधानसभा चुनाव जीत अपने बलबूते सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, सदस्यता अभियान के प्रभारी जुगल डोगरा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नए सदस्यों के फार्म भरवाकर सदस्यता अभियान को गति भी प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें