जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की। छानपोरा पुलिस चौकी से थोड़ी दूर एक संदिग्ध बैग मिला। जिसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी गई। जांच में पता चला कि यह आईईडी है। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। आतंकी संगठन टीआरएफ ने इस आईईडी की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उन्हें छानपोरा पुलिस चौकी से करीब 40 मीटर की दूरी पर एक संग्दिग्ध काला बैग मिला। जिसकी जानकारी पुलिस के बम निरोधक दस्ते को दी गई। इस बीच पुलिस द्वारा इलाके को सील कर वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया। मौके पर सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते भी बुलाए गए। इसके बाद आईईडी को निष्क्रिय किया गया।
सूत्रों की मानें तो बैग में नौ से दस किलो की आईईडी थी। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह आईईडी प्लांट की थी।