हाल ही में रिजील हुई बालीबुड फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का करिदार निभा कर सर्च में आई और सोशल मीडिया पर ट्राल का शिकार हुई जायरा वसीम के समर्थन में अब कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर शाह फैजल भी आ गए हैं। फैजल ने जायरा को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाली है जो काफी वायरल हो रही है।
शाह पैजल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पहले कश्मीर में अगर आपकी मुर्गी अंडा देती थी तो लोग कहते थे ‘वूना कानसी वनाख’- किसी को मत बताना। हमारे पूर्वज समझदार थे। अब समय आ गया है कि हम उसी दौर में वापस चले जाएं जहां किसी को अपने पड़ोसियों के बारे में भी पता नहीं होता था। अगर आपका बच्चा कुछ अच्छा कर रहा है तो उसे अपने तक ही रखें।
मेरी सलाह है कि किसी को भी यह ना बताएं, क्योंकि उसे अपनी अचीवमेंट के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। शाह ने अपनी पोस्ट से उन लोगों पर निशाना साधा है जो दंगल गर्ल जायरा की आलोचना कर रहे थे।
गौरतलब है कि हाल ही में जायरा ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद जायरा कश्मीर के अराजक तत्वों के निशाने पर आ गई थी। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद जायरा ने पोस्ट डाल कर माफी मांगी थी। जायरा के माफीनामे के बाद बालीबुड स्टार आमिर खान, अनुपम खेल, जावेद अख्तर जैसी बड़ी हस्तियां उनके समर्थन में खड़ी हो गई हैं।