फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल गर्ल जायरा के समर्थन में उतरे कश्मीर के पहले IAS टॉपर शाह फैजल, पोस्ट वायरल

Wed, 18 Jan 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जायरा के समर्थन में आए शाह फैजल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
हाल ही में रिजील हुई बालीबुड फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का करिदार निभा कर सर्च में आई और सोशल मीडिया पर ट्राल का शिकार हुई जायरा वसीम के समर्थन में अब कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर शाह फैजल भी आ गए हैं। फैजल ने जायरा को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाली है जो काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


शाह पैजल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पहले कश्मीर में अगर आपकी मुर्गी अंडा देती थी तो लोग कहते थे ‘वूना कानसी वनाख’- किसी को मत बताना। हमारे पूर्वज समझदार थे। अब समय आ गया है कि हम उसी दौर में वापस चले जाएं जहां किसी को अपने पड़ोसियों के बारे में भी पता नहीं होता था। अगर आपका बच्चा कुछ अच्छा कर रहा है तो उसे अपने तक ही रखें।

मेरी सलाह है कि किसी को भी यह ना बताएं, क्योंकि उसे अपनी अचीवमेंट के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। शाह ने अपनी पोस्ट से उन लोगों पर निशाना साधा है जो दंगल गर्ल जायरा की आलोचना कर रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में जायरा ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद जायरा कश्मीर के अराजक तत्वों के निशाने पर आ गई थी। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद जायरा ने पोस्ट डाल कर माफी मांगी थी। जायरा के माफीनामे के बाद बालीबुड स्टार आमिर खान, अनुपम खेल, जावेद अख्तर जैसी बड़ी हस्तियां उनके समर्थन में खड़ी हो गई हैं।
 
विज्ञापन

जायरा को सुरक्षा मुहैया करवाएगी जम्मू-कश्मीर सरकार

Zaira Wasim - फोटो : File Photo
दंगल गर्ल जायरा को धमकी मिलने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है।

सरकार ने इस मसले का संज्ञान लिया है। उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। जायरा की हिफाजत राज्य सरकार का कर्तव्य है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी।

विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जायरा युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। जायरा को धमकी देने वाले देश विरोधी ताकतों के  मंसूबे कतई सफल नहीं होने पाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें