फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी बुरहान से तुलना किए जाने पर आईएएस टॉपर ने दी इस्तीफे की धमकी

Sat, 16 Jul 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी के 2010 के टॉपर शाह फैजल आतंकी बुरहान वानी से किए जाने पर राष्ट्रीय मीडिया से काफी नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने इस्तीफा देने तक की पेशकश कर दी। शाह फैसल ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि, इस तरीके से लोगों को बांटकर घृणा फैलाई जा रही है। 
विज्ञापन


आईएएस शाह फैजल ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा, आतंकवादी के साथ मेरा फोटो लगाकर मीडिया बर्बरता पर उतर आया है। वह आगे लिखते हैं कि जब कश्मीर अपनी मौतों पर रो रहा है तब लाल और नीले न्यूजरुम्स से प्रचार और उत्तेजना के द्वारा कश्मीर में अलगाव और गुस्से की भावना फैलाई जा रही है। 

शाह फैसल ने लिखा कि वह इस बहस से खासे परेशान थे, मैंने कभी यह सोचकर आईएएस नहीं बनना चाह था ताकि लोग मुझे प्रचार की मशीन बना सकें। आईएएस की नौकरी सिर्फ कुर्सी घिसने के लिए नहीं कीऔर अगर ऐसा होता है तो मैं इस्तीफा देना बेहतर समझूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज चैनल्स देखकर राय ना बनाए अपना दिमाग इस्तेमाल करें

इसके साथ ही शाह फैसल ने कुछ नेशनल मीडिया घरानों के नाम लेकर भी उन पर लताड़ लगाई। साथ ही अपने एक जूनियर सहयोगी द्वारा हाल ही कश्मीर हिसां को लेकर किए गए फेसबुक पोस्ट पर भी जबाव दिया। उन्होंने कहा कि, न्यूज चैनल्स देखकर राय ना बनाए अपना दिमाग इस्तेमाल करें। 

फैसल ने लिखा कि, जब राज्य अपने ही नागरिकों को मारता है, अपंग बनाता है तो खुद पर इससे घटिया चोट कोई और नहीं हो सकती। सरकार लोगों के दर्द से दूर नहीं हो सकती। इस सब को सुलझाने में काफी समय लगेगा। 

अपने पोस्ट में फैसल ने आगे कहा कि, टीआरपी के चक्कर में घाटी में आग लागने वालों से सावधान रहे। आइए हम उनके लिए प्रार्थना करें, जिन्होंने कश्मीर में जान गंवाई और आंखों की रोशनी खोई।

जानिए, कौन है शाह फैसल?  
1983 में जन्मे शाह फैसल यूपीएससी में टाप करने वाले जम्मू कश्मीर के पहले टापर थे। इनसे पहले अन्य किसी भी कश्मीरी युवा ने यूपीएससी की परीक्षा टाप नहीं की थी। पेशे से चिकित्सक शाह फैसल ने अपने पहले ही प्रयास में पहला स्थान हासिल कर सबको चकित कर दिया। सनद रहे कि आतंकियों को शरण नहीं देने पर आतंकियों ने इनके  पिता की हत्या कर दी थी। इनकी मां टीचर हैं। बचपन से पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के बावजूद उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें