फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: कर्फ्यू में भी हिंसा, दो की मौत, नगर पालिका का दफ्तर फूंका

Sat, 16 Jul 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार को कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों की फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस स्टेशन सहित दो स्थानों पर ग्रेनेड हमलों में सुरक्षा बलों के एक दर्जन जवान घायल हो गए। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों पर पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। फायरिंग भी करनी पड़ी। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अलगाववादियों ने 72 घंटे के लिए बंद बढ़ा दिया है। घाटी में बीएसएनएल को छोड़कर अन्य कंपनियों की मोबाइल सेवा ठप रही।

इंटरनेट सेवा तथा रेल सेवा पहले से ही ठप है। कश्मीर के सभी जिलों में कर्फ्यू जारी है। नेशनल कांफ्रेंस ने राज्यपाल से घाटी में हालात को सामान्य बनाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

यारीपोरा में म्युनिसिपल कमेटी के दफ्तर में आग लगाई

- फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में यारीपोरा में म्युनिसिपल कमेटी के दफ्तर में आग लगा दी। यहीं थाने पर ग्रेनेड हमला किया गया। गोलियां भी बरसाईं गईं। पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घायल हुए पांच जवानों में दो की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारी थाने पर पथराव कर रहे थे। 

इसी बीच भीड़ में से पुलिसवालों को निशाना बना कर ग्रेनेड फेंका गया और फायरिंग की गई। आतंकी पत्थरबाजों की भीड़ में शामिल होकर सुरक्षा बलों पर हमले कर रहे हैं। कुपवाड़ा जिले के नतनुसा में भी ग्रेनेड हमला किया गया। 

इसमें सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए। कुपवाड़ा के द्रुगमुला इलाके में हिंसक भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सोपोर में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। 

यहां फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलवामा और बारामुला में हिंसक भीड़ को तितर बितर करने के लिए की गई फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पारिमपोरा में एक पुलिसकर्मी के निजी वाहन को फूंक दिया।
विज्ञापन

सभी दस जिलों मेें कर्फ्यू जारी

- फोटो : PTI
बारामुला, सोपोर, राफियाबाद, बांडीपोरा, कुलगाम, पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन हुए। बारामुला के डेलिना में भीड़ ने सुरक्षाबलों की पेट्रोल पार्टी पर पथराव किया जिसमें तीन जवान घायल हो गए। श्रीनगर की जामिया मस्जिद, नक्शबंद साहिब श्राइन व दस्तगीर साहिब श्राइन सहित कई मस्जिदों में कर्फ्यू की वजह से नमाज नहीं हो पाई। 

कई दिनों से जारी बंद से घाटी का जनजीवन पूरी तरह ठहर गया है। घाटी में फायरिंग में हुई मौत के विरोध में किश्तवाड़, बनिहाल और गुल में बंद रहा। नमाज के बाद राजोरी, पुंछ और थानामंडी में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए।

हिजबुल ने सरकारी लोगों से दूर रहने को कहा
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर देखे गए। इसमें उन परिवारों के साथ सहानुभूति जताई गई है, जिनके बच्चे प्रदर्शनों के बीच फायरिंग में मारे गए। लोगों से कहा गया है कि वह सरकार की तरफ से इस तनावपूर्ण हालात में नियुक्त सरकारी एजेंटों और राजनीतिक दलों की बैठकों से दूर रहें।

साथ ही चेतावनी भी दी है, जो राजनीतिक दलों और सरकारी लोगों के साथ बैठक करते हैं या करने जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के इस तरह के पहले पोस्टर हैं, जिनसे राज्य पुलिस की चिंता और बढ़ गई है।

हालांकि अभी इन पोस्टर के सही होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। ज्ञात हो कि दिल्ली में कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह घाटी के हालातों में सुधार लाने के लिए उन सभी लोगों को भरोसे में लेंगे, जिनकी समाज में चलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें