जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद और उनके पिता के बीच चल रहे विवादों में नाम आने के बाद फिरोज पीरजादा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं फिरोज पीरजादा यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि न तो मैं कभी मिस्टर अब्दुल राशिद शोरा से मिला हूं और न ही उनकी बेटी शेहला शोरा के साथ मैंने कभी पैसों का लेनदेन किया है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पारिवारिक विवाद में जबरदस्ती मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मेरा शेहला और उनके पिता से कोई लेना-देना नहीं है और न ही मैंने कभी अपनी जिंदगी में जहूर वताली को देखा है। मैंने जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) पार्टी सिर्फ इसलिए चुना था क्योंकि डॉ. शाह फैसल का नाम इसके साथ जुड़ा हुआ था।