पाकिस्तानी की ओर से एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को गोलीबारी की गई। इसमें सीमा सुरक्षा बल का एक अधिकारी शहीद हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के तारकुंडी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके साथ ही घटना पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।