फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्पीकर बोले 'मैं RSS का हूं, RSS का होना फख्र की बात'

Mon, 05 Oct 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के हमले से बौखलाए स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने कहा कि हां, वे आरएसएस के हैं और आरएसएस का होना फख्र की बात है। फख्र की बात है कि आरएसएस का हूं।
विज्ञापन


स्पीकर का जवाब सुनने के बाद विपक्षी नेकां तथा कांग्रेस सदस्यों ने आरएसएस स्पीकर हाय-हाय के नारे लगाए। दरअसल नेकां के लगातार कोर्ट में जाने संबंधी और कांग्रेस के वैष्णो देवी श्रद्धालुओं पर सर्विस टैक्स एवं बाढ़ प्रभावितों के मामले पर कार्य स्थगन प्रस्ताव को लेकर विपक्षी सदस्य हंगामा कर रहे थे।

इस दौरान स्पीकर ने नियमों के तहत प्रस्ताव अस्वीकार करने की जानकारी दी तो विपक्षियों ने आरोप लगाया कि वे आरएसएस के हैं। उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विपक्ष के आरोपों से तिलमिलाए अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी उनसे लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है। विपक्षी सदस्यों को चाहिए कि वे नियम की जानकारी लें।
विज्ञापन


नेकां विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने आरोप लगाया कि वे नियमों के तहत कार्यवाही चलाएं। इस पर अध्यक्ष ने जोरदार आपत्ति की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें