फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमजीएस में आधुनिक आक्सीजन प्लांट शुरू

Mon, 05 Oct 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल में आक्सीजन कंसट्रेशन प्लांट शुरू किया गया है। इस आधुनिक प्लांट से अब अस्पताल को बाहरी आक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्लांट में 500 लीटर प्रति मिनट के आक्सीजन की क्षमता है। अस्पताल के प्रमुख यूनिटों में पाइप लाइन से राउंड द क्लॉक सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस प्लांट की खासियत यह है कि जरूरत के मुताबिक इससे वैकल्पिक व्यवस्था में सिलेंडर भरकर दूसरे अस्पतालों को भी शिफ्ट किए जा सकेंगे।

अस्पताल के लेबर रूम, निको, सिको, पीडियाट्रिक्स सहित अन्य प्रमुख वार्डों में पाइप लाइन से आक्सीजन की सप्लाई सिलेंडरों से दी जा रही थी। इसमें पुराने स्टोर में बाहर से सिलेंडर खरीदकर सप्लाई आगे भेजी जाती थी।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना 70-75 सिलेंडरों की खपत हो रही थी, जिसमें हर माह पांच लाख रुपये और हर साल करीब साठ लाख रुपये सिलेंडरों पर ही खर्च हो रहे थे। अस्पताल में अपना आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की मांग काफी पुरानी रही है।

नए प्लांट को करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। हालांकि नए प्लांट से अभी सप्लाई पर नजर रखी जा रही है।

इसमें बिजली बंद होने की सूरत में वैकल्पिक तौर पर स्टैंड बाई कुछ सिलेंडर रखे गए हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन के अनुसार शीघ्र नए प्लांट से पूरी सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। प्लांट से करीब पौने घंटे में तीन बड़े सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें