फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: म्यांमार नागरिक महिला की हत्या कर पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया, मौका ए वारदात से आरोपी की खून से सनी कमीज मिली
विज्ञापन

-हत्या में तेजधार हथियार का किया इस्तेमाल, एक मजदूर ने देखा शव तो पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तेजधार हथियार से दिनदहाड़े पत्नी की निर्मम हत्या करके पति फरार हो गया। वारदात जम्मू के बठिंडी क्षेत्र की है। फरार होने से पहले आरोपी ने अपने खून से सने कपड़ों को मौके पर ही फेंक दिया ताकि भागते वक्त उस पर किसी को शक न हो। हत्या करने में किसी नुकीली वस्तु या फिर टोके का इस्तेमाल होने का शक है, जिसे आरोपी अपने साथ लेकर गया। क्योंकि मृतका के चेहरे पर तेजधार हथियार से कई घाव मिले हैं। मृतका मूल रूप से म्यांमार की रहने वाली थी जिसकी पहचान 19 वर्षीय रफीका बेगम के रूप में हुई है जबकि उसका पति अश्क उल्लाह रहमान वारदात के बाद फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तीन बजे बठिंडी में एक व्यक्ति ने बठिंडी पुलिस चौकी में सूचना दी। बताया कि वह एक घर की मरम्मत में मजदूरी काम कर रहा है जहां एक कमरे में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पता चला कि महिला अपने पति अश्क के साथ यहां रहती थी जिनका कोई बच्चा नहीं था। मौके से पुलिस को खून से सनी एक कमीज मिली, जो संभवत: महिला के पति की है। मौका ए वारदात से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। मृतक के चेहरे पर कई घाव मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के चेहरे पर वार किए और दोनों के बीच काफी मारपीट भी हुई। बरहाल, पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आया। थाना प्रभारी अतिम सांगड़ा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। कई थानों और पुलिस चौकियों में इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला व्यक्ति
जम्मू। शहर के जानीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानीपुर का ही रहने वाला राजेश कुमार अपने घर में पंखे के साथ दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें