फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, UP के बिजनौर के रहने वाले थे सभी

Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा में माजिद अंसारी के परिवार के पांच सदस्यों की कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि माजिद कुपवाड़ा में सैलून की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में दम घुटने से पांच की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में रहने वाले एक गैर स्थानीय परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार रात को कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ क्रालपोरा में एक किराए के मकान में रह रहा था। 

विज्ञापन


परिवार के सभी पांच सदस्य सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्या में मामला दम घुटने का सामने आ रहा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35), उसकी पत्नी सोहाना खातून (30), बेटा फैजान अंसारी (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। 

ब्लॉक मेडिकल अफसर (बीएमओ) क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दम घुटने का संभावित मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना उनके घर बिजनौर दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें