फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुर्रियत नेता गिलानी की तबियत बिगड़ी

Mon, 18 Jan 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी की तबियत बिगड़ गई है। हुर्रियत प्रवक्ता के अनुसार गिलानी को शनिवार देर रात सीने में असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद वह बोलने की स्थिति में भी नहीं थे।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद डाक्टर बुलाए गए और गिलानी को आक्सीजन दी गई। 86 वर्षीय गिलानी पिछले कुछ दिनों से स्वस्थ नहीं हैं, लेकिन शनिवार रात तबियत ज्यादा बिगड़ने से गिलानी का नए सिरे से उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार डाक्टरों ने एहतियात के तौर पर गिलानी को किसी से भी मिलने से परहेज की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें