चौकी चोरा तथा इसके आसपास के क्षेत्र कनेडी, बुध चढ़ाई, घार मजूर, संडल, पैल, सनोडी के गांवों में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
पंचायत कनेडी के सरपंच चमनलाल, बुध चढ़ाई की पंच सिलमो देवी, अश्विनी शर्मा, सनोडी के किसान शतुराम आदि ने बताया कि मक्की, बाजरा की फसल के नुकसान होने से किसानों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
उनकी साल भर की मेहनत पर कुदरती कहर बरपा है। उन्होंने राज्य सरकार से फसल का मुआवजा देने की मांग की है।