मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा मिला। कैबिनेट ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एमनेस्टी स्कीम पर मुहर लगा दी।
इसके अलावा सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को 22 फीसदी से कम कर 10 फीसदी करने को भी मंजूरी प्रदान की। अधिसूचना जारी होने के दिन से उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
कैबिनेट ने एक अगस्त 2015 तक के बकाया बिजली बिलों पर 100 फीसदी सरचार्ज को हटाने को मंजूरी दे दी है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया बिल को चार बराबर किश्तों में 31 मार्च 2016 तक जमा करने को कहा गया है।
सरकारी विभागों को छोड़ घरेलू और एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुड़े जो उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा करवा चुके हैं, वह इस योजना का लाभ पाने के योग्य नहीं है।