फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत: जम्मू कश्मीर में जल्द खुलेंगे सौ से अधिक जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित 24 अप्रैल को पल्ली दौरे के दौरान सौ से अधिक जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन करना प्रस्तावित है। जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में 122 जन औषधि केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सरकारी और निजी क्षेत्र में मरीजों के लिए सस्ती दवाओं का दायरा बढ़ेगा। प्रदेश में जल्द सौ से अधिक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों में पहली बार निजी क्षेत्रों की भागीदारी भी शामिल की जाएगी। इससे मरीजों को सरकारी और निजी स्तर पर सस्ती दवाएं मिल सकेंगी।

दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही

नए केंद्रों में दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित 24 अप्रैल को पल्ली दौरे के दौरान सौ से अधिक जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन करना प्रस्तावित है। जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में 122 जन औषधि केंद्र सुुचारु हैं।

मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही

इन केंद्रों पर मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे खासतौर पर जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है। इसमें कई दवाओं की दरें बाजार के मुकाबले 80-90 प्रतिशत कम होते हैं। सरकार की ओर से आगामी समय में सौ से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।

करीब 60 केंद्रों को निजी लोगों को चलाने की अनुमति

इसमें करीब 60 केंद्रों को निजी लोगों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इससे पहले नियमों में निजी लोगों को केंद्र चलाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन हाल में मानदंडों में संशोधन करके निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई गई है, ताकि सस्ती दवाओं का दायरा अधिक बढ़ाया जा सके।

60 केंद्रों को सरकारी अस्पतालों व अन्य चिकित्सा केंद्रों में खोलने की तैयारी

इसके अलावा 60 के करीब नए केंद्रों को सरकारी अस्पतालों व अन्य चिकित्सा केंद्रों में खोलने की तैयारी की जा रही है। इसमें पंजीकृत फार्मासिस्टों की सेवाएं लेकर केंद्रों को चालू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत जनवरी में नए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों को खोलने के लिए आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन


इसमें कश्मीर संभाग से सभी दस और जम्मू संभाग के नौ जिलों में नए केंद्र खोले जाने हैं। राजधानी श्रीनगर और जम्मू में अधिक नए केंद्र खोले जाएंगे। 

दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि नए जन औषधि केंद्रों के लिए दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इसका उद्देश्य उक्त क्षेत्रों में मरीजों को उचित सस्ती दवाएं मिल सकें। प्रदेश में जल्द सौ से अधिक नए केंद्र खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें