बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पटनीटॉप और नत्थाटॉप का दौरा कर गंडोले की सैर की और पर्यटकों के साथ सेल्फी लेकर जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बताते हुए देशवासियों को यहां आने का निमंत्रण दिया।
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन पूरी तरह सुरक्षित है। इस संदेश को लेकर वीरवार को बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी पटनीटॉप पहुंची। यहां उन्होंने पटनीटॉप की खूबसूरती का नजारा करते हुए पटनीटॉप से कुद के बीच गंडोले की सैर की। इसके बाद वे नत्थाटॉप पर्यटकों के बीच पहुंचीं। सैलानी अभिनेत्री को अपने बीच पाकर खाते उत्साहित दिखे। हुमा कुरैशी ने यहां खूब फोटो खिंचाई। साथ ही पर्यटकोंं के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
इस दौरान पटनीटॉप होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लवनीश राय साठे की अगुवाई में स्थानीय कारोबारियों ने भी हुमा कुरैशी से मुलाकात की। अभिनेत्री ने उनसे बात करने के दौरान सेना के जवानों को असली हीरो बताते हुए सरहद पर देश रक्षा में तैनात सैनिकों को सलाम किया।
साथ ही नफरत को हराने का आह्वान करते हुए देश भर के लोगों से जम्मू-कश्मीर आने वाले का आह्वान किया।बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव के चलते प्रदेश में पर्यटन की पटरी से उतरी गाड़ी को रफ्तार देने के लिए पर्यटन विभाग की कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में प्रदेश में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कार्यक्रम कराया गया था। बीती 28 मई को बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बॉर्डर पोस्ट के नजदीक हुई सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करने के साथ ही पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों का दर्द साझा किया था।