फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर फिर नापाक साजिश नाकाम: बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को सरहद पर ही दबोचा; समय रहते किया गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 01:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

बीएसएफ ने पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे नारोट जैमल सिंह थाने को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों ने 29 मई को पंजाब के पठानकोट जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ने में सफलता हासिल की। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घुसपैठिए को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ के बाद उक्त व्यक्ति को नारोट जैमल सिंह पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, जहां आगे की जांच जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चौकसी बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें