फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, डीजीपी ने दी जानकारी

Wed, 19 Feb 2020 04:57 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद बुधवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने सर्च ऑपरेशनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल अबतक कुल 10 सफल सर्च ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया है। इनमें से दो ऑपरेशन जम्मू और आठ ऑपरेशन कश्मीर में किए गए।

विज्ञापन


इस दौरान कश्मीर में 19 और जम्मू में चार आतंकियों का खात्मा किया गया। मुठभेड़ को लेकर उन्होंने बताया कि त्राल इलाके में मारे गए तीनों आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए। मारे गए तीन आतंकियों में से एक जयवीर हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर था और 8 बड़ी आतंकी गतिविधियों में शामिल था। 

इस वजह से पूरे इलाके में दहशत फैली रहती थी। बता दें कि मंगलवार देर रात पुलवामा के त्राल इलाके में देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 'अंसार गजवा उल हिंद' के तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की पहचान जंजीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अमीन भट के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ देर रात शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच काफी देर तक फायरिंग चलती रही। आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे जिससे कि वो लगातार फायरिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें