फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra: वैष्णो देवी दर्शन के बाद बोले राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बीच बनेगा धार्मिक कॉरिडोर

Sat, 13 Jun 2026 12:43 PM IST
Nikita Gupta एचपी चौहान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले धार्मिक कॉरिडोर की संभावना जताई।
विज्ञापन
राज्यपाल कविंदर गुप्ता - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शनिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला एक धार्मिक कॉरिडोर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को दोनों राज्यों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


परिवार के साथ वैष्णो देवी भवन पहुंचे राज्यपाल ने पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव काफी पुराना है। दोनों क्षेत्रों में कई प्रसिद्ध मंदिर और आस्था केंद्र हैं, जहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित धार्मिक कॉरिडोर से तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक व सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे। राज्यपाल के अनुसार जो श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर आएंगे वे आसानी से हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों तक भी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर संतोष जताते हुए कविंदर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से केंद्र शासित प्रदेश में शांति का माहौल मजबूत हुआ है। उन्होंने माता रानी से प्रदेश में शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

राज्यपाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने लोगों से हिमाचल प्रदेश घूमने और वहां की धार्मिक एवं प्राकृतिक विरासत का अनुभव लेने की अपील भी की।

कविंदर गुप्ता ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। देश में मौजूद मंदिरों और धार्मिक स्थलों की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देना और उसका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें