पीडीपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में राज्य के वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पीर मोहम्मद हुसैन के घर पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
बुधवार शाम अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में हुई इस वारदात में जानी नुकसान की खबर नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने छह राउंड फायर किए। वारदात के समय घर पूरी तरह से खाली था। आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया गया, पर कोई हाथ नहीं लगा।
J&K: House of Ex Minister Peer Mohammad Hussain attacked by unidentified men in Anantnag pic.twitter.com/71wJVXp4Pf
— ANI (@ANI_news) October 19, 2016