फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी से जुड़कर समाजसेवा का मौका मिला : शिवानी

विज्ञापन
सम्मान पत्र के साथ एनसीसी अधिकारी शिवानी शर्मा।
विज्ञापन
जम्मू। गवर्नमेंट कालेज फॉर वुमेन गांधी नगर की एनसीसी अधिकारी कैप्टन शिवानी शर्मा ने कहा कि एनसीसी से जुड़ना उनके लिए भाग्यशाली रहा। बीते रोज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में सम्मान पाने वाली शिवानी ने कहा कि एनसीसी के साथ जुड़कर उन्हें समाजसेवा का मौका मिला। शिवानी शर्मा 1996 से एनसीसी के साथ जुड़ी हुई हैं और अभी एनसीसी ऑफिसर के रूप में गांधीनगर कालेज में छात्राओं को ट्रेनिंग दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वह वह दो साल से गांव सिहोड़ा के लोगों के साथ जुड़ी हैं और गांव के लगभग हर व्यक्ति को अच्छे से जानती हैं।
विज्ञापन

सिहोड़ा में उन्होंने कौशल विकास कोर्स करवाया था, जिसमें गांव की 40 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही वह और उनकी टीम लगातार गांव की उन्नति के लिए काम कर रही है। कोरोना महामारी के बीच भी वह गांव के लोगों के साथ जुड़ी रहीं और सहायता की। शिवानी का कहना है कि एनसीसी का पाठ्यक्रम पहले से ही नई शिक्षा नीति पर आधारित है, यह विद्यार्थियों के हर तरह से विकास में मददगार साबित होता है। हर विद्यार्थी को एनसीसी से जुड़ना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि वे इसके माध्यम से दूसरों की सहायता कर सकें। शिवानी ने कहा कि वह भविष्य में भी लोगों और दूर-दराज इलाकों में मदद करतीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें